Site icon ISCPress

नाइजीरिया में आतंकवादी हमले में मरने वालों की संख्या 154 हुई

नाइजीरिया में आतंकवादी हमले में मरने वालों की संख्या 154 हुई

दो स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि रविवार को उत्तरी नाइजीरिया के प्लेटो प्रांत के गांवों पर सशस्त्र हमले में कम से कम 154 लोग मारे गए।

प्लेटो प्रांत में कनीम स्थानीय सरकार से संबद्ध जरजा स्थानीय परिषद के सदस्य याओ अबू बक्र ने कहा कि मोटरसाइकिलों पर बंदूकधारियों ने क्षेत्र में प्रवेश किया और गोलीबारी शुरू कर दी। रॉयटर्स समाचार एजेंसी ने अबू बक्र के हवाले से कहा कि बंदूकधारियों ने घरों और दुकानों में भी आग लगा दी और उन्हें जमीन पर गिरा दिया।

मोटरसाइकिलों पर बंदूकधारियों ने झाड़ियों और घास के मैदानों में छिपे कई लोगों का पीछा किया और उन्हें गोली मार दी। अबू बक्र ने कहा कि हमलों में कम से कम 154 लोग मारे गए। हालांकि इस हमले की जिम्‍मेदारी किसी आंतकी संगठन ने नहीं लिया है। पिछले हफ्ते इसी इलाके में आतंकवादियों ने एक बड़ी वारदात को अजांम दिया था।

पश्चिमी नाइजर में हाल के वर्षों में फ्रांस के आतंकवाद विरोधी सैनिकों की मौजूदगी के बावजूद सुरक्षाकर्मियों और नागरिकों पर आतंकवादी हमलों को अजांम दिया है। 11 अगस्‍त, 2020 को नाइजर में फ्रांस के छह लोगों को अैर उनके दो स्‍थानीय गाइड की हत्‍या कर दी थी। इस क्षेत्र में बोको हरम, आईएस (इस्लामिक स्टेट) और अल कायदा जैसे आतंकी संगठन सक्रिय हैं। ये आतंकी संगठन नाइजर की सीमा से सटे माली, बुर्किना फासो, नाइजीरिया और लीबिया जैसे देशों में आतंकी घटनाओं को अंजाम देते हैं।

उत्तर पश्चिमी और मध्य नाइजीरिया में पिछले कुछ वर्षों से सशस्त्र और आपराधिक समूहों द्वारा लगातार हमले किए जा रहे हैं। सशस्त्र बल गांवों पर हमला कर रहे हैं, हत्या कर रहे हैं, अपहरण कर रहे हैं, जबरन वसूली कर रहे हैं और लोगों की संपत्ति लूट रहे हैं।

Exit mobile version