ISCPress

अगर पाबन्दियां लगाई गईं तो यूरोपीय संघ के साथ सम्बन्धों को ख़त्म कर दिया जाएगा: रूस

मास्को : (रायटर्स) रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने शुक्रवार को एक इंटरव्यू में कहा कि अगर जटिल आर्थिक पाबन्दियां लगाई गईं तो मास्को यूरोपीय संघ से सम्बन्ध ख़त्म करने के लिए तैयार है।

आपको बता दें कि अलेक्सी नवेलनी की गिरफ्तारी और जेल होने पर रूस और पश्चिम देशों के बीच के संबंधों में खटास आई है जिससे नए प्रतिबंध लगाए जाने की बात शुरू हो गई है।

तीन यूरोपीय राजनयिकों ने गुरुवार को रायटर्स को दिए गए बयान में बताया कि यूरोपीय संघ इस महीने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सहयोगियों पर यात्रा प्रतिबन्ध लगाने और संपति ज़ब्त करने का इरादा रखता है जिसके लिए फ्रांस और जर्मनी ने भी इजाज़त दे दी है।

गौरतलब है कि मास्को द्वारा पिछले हफ्ते यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख को बताएं बिना जर्मन, पोलिश, और स्वीडिश राजनयिकों को निष्कासित कर दिया गया जिससे यूरोपीय देशों में क्रोध उत्पन्न हो गया,और इसी कारण प्रतिबंध लगाने के लिए दबाव बढ़ गया।

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से शुक्रवार को एक इंटरव्यू में पूछा गया था कि क्या मास्को अब यूरोपीय संघ के साथ संबंध खत्म कर लेगा जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि हम इसके लिए तैयार हैं, हालांकि इससे हमारी अर्थव्यवसथा पर काफी असर पड़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यदि शांति चाहिए है तो हमें युद्ध के लिए तैयार रहना होगा।

Exit mobile version