ISCPress

इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद की पार्टी की बड़ी जीत

इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद की पार्टी की बड़ी जीत, संसद की 436 सीटों में से 410 सीटें जीतीं

इथियोपिया की सत्तारूढ़ प्रोस्पेरिटी पार्टी ने पिछले महीने में होने वाले राष्ट्रीय चुनाव में ज़बर्दस्त जीत हासिल की, इसी के साथ अब अबी अहमद दूसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।

इथियोपियन चुनाव बोर्ड ने शनिवार रात को यह एलान किया कि प्रधानमंत्री अबी अहमद की पार्टी ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल करते हुए 436 सीटों में से 410 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की, यह चुनाव प्रधानमंत्री के लिए बहुत चुनौतीपूर्ण माना जा रहा था, क्योंकि अबी अप्रैल 2018 में व्यापक विरोध के बीच पूर्व प्रधानमंत्री के इस्तीफ़ा देने के बाद प्रधानमंत्री बने थे।

बता दें कि अबी अहमद इथियोपिया ने 2018 में प्रधानमंत्री बनने के बाद बड़े पैमाने पर उदारीकरण की शुरुआत की थी।
अबी अहमद ने अपने कार्यकाल में हज़ारों विपक्षी कार्यकर्ताओं को जेल से रिहा कराया, और देश से निर्वासित असंतुष्ट लोगों को वापस देश आने की अनुमति दी, केवल यही नहीं बल्कि पड़ोसी देश इरिट्रिया के साथ लगभग दो दशक से अधिक समय से चलते आ रहे संघर्ष को ख़त्म कर के शांति स्थापित की।

2019 में इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद को नोबल पुरस्कार भी दिया गया था, और यह पुरस्कार देश के कट्टर दुश्मन इरिट्रिया के साथ संघर्ष ख़त्म कर के शांति स्थापना के लिए ही दिया गया था।

साथ ही सितंबर 2018 में अबी ने इरिट्रिया और जिबूती के बीच कई सालों से चली आ रही राजनीतिक शत्रुता तो ख़त्म कर कूटनीतिक रिश्तों को सामान्य बनाने में मदद की, इसके अलावा अबी ने केन्या और सोमालिया में समुद्री इलाके को लेकर चले आ रहे संघर्ष को खत्म करने में मध्यस्थता की।

इथियोपिया के मंडेला
45 साल के अबी अहमद को इथोपिया का ‘नेल्सन मंडेला’ भी कहा जाता है, 2019 में नोबेल समिति ने अबी अहमद के नाम की घोषणा करते हुए कहा था कि अबी को पड़ोसी इरिट्रिया के साथ सीमा विवाद को खत्म करने को लेकर उनके निर्णायक पहलों के लिए सम्मानित किया गया है।

Exit mobile version