Site icon ISCPress

अमेरिकी चुनाव में ट्रंप की पार्टी की प्रतिनिधि सभा और सीनेट, दोनों में करारी हार

अमेरिकी चुनाव में ट्रंप की पार्टी की प्रतिनिधि सभा और सीनेट, दोनों में करारी हार

अमेरिका के कुछ राज्यों में चुनावी मतगणना के नतीजे ट्रंप की पार्टी की कांग्रेस के दोनों सदनों में हार की ओर संकेत कर रहे हैं। अमेरिका के विभिन्न राज्यों में मतदान केंद्र बंद होने और मतगणना शुरू होने के बाद अमेरिकी मीडिया ने डेमोक्रेटिक पार्टी की बढ़त की ख़बर दी है। इसी बीच सीएनएन ने व्हाइट हाउस के सूत्रों के हवाले से बताया कि, ट्रंप चुनाव में अपनी ‘सबसे ख़राब स्थिति’ का सामना करने की तैयारी कर रहे हैं।

हालाँकि अभी अंतिम मतगणना में काफी समय बाक़ी है, लेकिन एनबीसी नेटवर्क ने अनुमान लगाया है कि ट्रंप की पार्टी को प्रतिनिधि सभा में अपनी अब तक की सबसे बड़ी चुनावी हार का सामना करना पड़ सकता है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, डेमोक्रेटिक पार्टी अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में 244 सीटें हासिल कर सकती है। प्रतिनिधि सभा पर नियंत्रण पाने के लिए किसी भी पार्टी को 218 सीटों की आवश्यकता होती है। वहीं, अमेरिका की सत्तारूढ़ पार्टी के प्रति लोकप्रिय माने जाने वाले फॉक्स न्यूज़ नेटवर्क ने भी चुनाव परिणामों पर युद्ध के प्रभाव को स्वीकार किया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भी सीबीएस न्यूज के साथ बातचीत में अप्रत्यक्ष रूप से चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार स्वीकार की। उन्होंने कहा कि यदि डेमोक्रेटिक पार्टी प्रतिनिधि सभा या सीनेट में बहुमत हासिल कर लेती है, तो वे उसके प्रस्तावों को पारित होने से रोकने के लिए अपने वीटो अधिकार का इस्तेमाल करेंगे और विपक्षी पार्टी की योजनाओं को लागू होने से रोकने के लिए तैयार हैं।

 चुनाव के नतीजों पर बराक ओबामा की प्रतिक्रिया

9:57 बजे — अमेरिका के मध्यावधि चुनाव के नतीजों पर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, अमेरिकी नागरिकों ने अपने मतदान के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया है। वे विभाजन के बजाय एकता पर आधारित राजनीति चाहते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि चुनाव परिणाम दर्शाते हैं कि अमेरिकी जनता विभाजनकारी राजनीति को पीछे छोड़कर एकता की दिशा में आगे बढ़ना चाहती है।

अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के ताजा आँकड़े

2026 के मध्यावधि चुनाव के ताजा आँकड़ों के अनुसार, डेमोक्रेटिक पार्टी ने सीनेट में 54 और प्रतिनिधि सभा में 223 सीटें हासिल करके कांग्रेस के दोनों सदनों में बहुमत प्राप्त कर लिया है।

इसके विपरीत, रिपब्लिकन पार्टी ने सीनेट की 7 और प्रतिनिधि सभा की 26 सीटें गंवा दी हैं। अब उसके पास सीनेट में 43 और प्रतिनिधि सभा में 138 सीटें रह गई हैं।

हरान में सत्ता परिवर्तन की परियोजना की विफलता से वाशिंगटन में सत्ता परिवर्तन हुआ:  अमेरिकी विश्लेषक

अमेरिकी राजनीतिक विश्लेषक और ‘ब्रेकिंग पॉइंट्स’ कार्यक्रम के प्रस्तोता सागर एंजेती ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत के बाद लिखा:
“तेहरान में सत्ता परिवर्तन की कोशिशों की विफलता के कारण वाशिंगटन में सत्ता परिवर्तन हो गया।”

ईरान का मुद्दा रिपब्लिकन पार्टी की हार के कारणों में शामिल था: ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्वीकार किया कि, ईरान का मुद्दा रिपब्लिकन पार्टी की हार के कारणों में शामिल था।  उन्होंने कहा कि, “मेरा मानना है कि ईरान का मुद्दा रिपब्लिकन पार्टी की हार के कारणों में से एक था। हालाँकि, अमेरिकी नागरिक इस मामले से निपटने में हमारी उपलब्धियों के महत्व को समझते हैं।”

Exit mobile version