Site icon ISCPress

ईरान के शहीद “सुप्रीम लीडर” का पार्थिव शरीर क़ुम पहुँचा, मंगलवार को होगी नमाज़े जनाज़ा

ईरान के शहीद “सुप्रीम लीडर” का पार्थिव शरीर क़ुम पहुँचा, मंगलवार को होगी नमाज़े जनाज़ा

ईरान के शहीद नेता का पार्थिव शरीर सोमवार को पवित्र शहर क़ुम पहुँचा, जहाँ उनके अंतिम दर्शन और अंतिम यात्रा की तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। देशभर से बड़ी संख्या में लोगों के क़ुम पहुँचने की उम्मीद है ताकि वे अपने नेता को श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें।

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, मंगलवार को फ़ज्र की अज़ान के साथ पवित्र जमकरान मस्जिद में अंतिम विदाई (विदाई समारोह) का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद सुबह लगभग 6 बजे शहीद नेता और अन्य शहीदों के पवित्र पार्थिव शरीरों की नमाज़-ए-जनाज़ा अदा की जाएगी।

नमाज़ के बाद अंतिम यात्रा पवित्र जमकरान मस्जिद से शुरू होकर हज़रत फ़ातिमा मासूमा (स.) के पवित्र हरम तक निकाली जाएगी। इस दौरान लाखों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने अंतिम यात्रा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियाँ की हैं।

ईरान के विभिन्न प्रांतों से श्रद्धालुओं के लगातार क़ुम पहुँचने का सिलसिला जारी है। अंतिम यात्रा के दौरान लोग अपने शहीद नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और उनके सम्मान में अंतिम विदाई देंगे।

Exit mobile version