Site icon ISCPress

ईरान-अमेरिका समझौते पर उम्मीद करना अभी जल्दबाज़ी होगी: ट्रंप

ईरान-अमेरिका समझौते पर उम्मीद करना अभी जल्दबाज़ी होगी: ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अमेरिकी अख़बार New York Post से कहा कि, ईरान और अमेरिका के बीच आमने-सामने की बातचीत शुरू होने की उम्मीद करना “अभी बहुत जल्दबाज़ी” होगी।

जब उनसे पूछा गया कि क्या न्यूयॉर्क पोस्ट को बातचीत के अगले दौर की कवरेज के लिए पाकिस्तान में अपना संवाददाता भेजने की तैयारी करनी चाहिए, तो उन्होंने जवाब दिया: “मुझे नहीं लगता कि अभी ऐसा होगा।”

अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा: “मेरा मानना है कि, हम यह काम करेंगे, लेकिन अभी बहुत जल्दी है। नहीं, यह बहुत ज़्यादा जल्दी है।”

न्यूयॉर्क पोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में जानकार सूत्रों के हवाले से लिखा कि ईरान और अमेरिका के बीच संभावित समझौते में सबसे बड़ी रुकावट यूरेनियम संवर्धन (एनरिचमेंट) को निलंबित करने की अवधि को लेकर है।

ट्रंप इससे पहले भी न्यूयॉर्क पोस्ट से कह चुके हैं कि वह ईरान को यूरेनियम संवर्धन की अनुमति देने के पक्ष में नहीं हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच एक और विवाद का मुद्दा यह है कि अमेरिका किस हद तक ईरान पर लगे प्रतिबंधों में ढील देने या उसकी जमी हुई संपत्तियों को मुक्त करने के लिए तैयार होगा।

वॉशिंगटन-तेहरान समझौते की संभावना से तेल अवीव चिंतित

एक वरिष्ठ इज़रायली अधिकारी ने गुरुवार तड़के Yedioth Ahronoth से कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच संभावित समझौते की स्थिति में भी ईरान का मिसाइल भंडार बिना किसी बदलाव के बना रहेगा, जिससे तेल अवीव में चिंता बढ़ गई है।

ईरान आज अमेरिका के प्रस्ताव का जवाब देगा: सीएनएन 

अमेरिकी समाचार नेटवर्क CNN ने एक क्षेत्रीय सूत्र के हवाले से दावा किया है कि ईरान युद्ध समाप्त करने के लिए अमेरिका की ओर से दिए गए प्रस्ताव पर अपना आधिकारिक जवाब आज मध्यस्थों को सौंप सकता है।

हालांकि तेहरान के आधिकारिक सूत्रों ने अभी तक इस दावे की पुष्टि नहीं की है, लेकिन सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने भी कहा है कि पिछले 24 घंटों के दौरान ईरान के साथ “बहुत अच्छी बातचीत” हुई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, एक क्षेत्रीय सूत्र ने सीएनएन को बताया कि ईरान वॉशिंगटन द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव की समीक्षा कर रहा है। सूत्र का दावा है कि “दोनों पक्ष युद्ध समाप्त करने के लिए एक समझौते की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।”

Exit mobile version