Site icon ISCPress

ईरानी के बेटे ट्रिगर पर उंगली रखे दुश्मन के दिल पर वार करने के लिए तैयार हैं: ख़ातम अल-अंबिया मुख्यालय

ईरानी के बेटे ट्रिगर पर उंगली रखे दुश्मन के दिल पर वार करने के लिए तैयार हैं: ख़ातम अल-अंबिया मुख्यालय

ईरान के ख़ातम अल-अंबिया मुख्यालय के कमांडर ने ईरानी राष्ट्र के नाम लिखे गए संदेश में कहा कि: इरानी राष्ट्र के बेटे ट्रिगर पर उंगली रखे दुश्मन के दिल पर वार करने के लिए तैयार हैं

वीर ईरानी राष्ट्र के नाम संदेश

आपकी दृढ़ता, प्रतिरोध और पुनर्जागरण ने अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम में एक नया अध्याय खोल दिया है तथा इस्लामी गणराज्य ईरान को एक प्रभावशाली वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित कर दिया है। आपके पुत्र, जो सशस्त्र बलों में सेवा कर रहे हैं, विशेषकर वे शहीद कमांडर जो इमाम ख़ुमैनी (रह.) और शहीद इमाम ख़ामेनेई के विचारों के सच्चे अनुयायी थे, आंदोलन के प्रारंभ से ही साम्राज्यवाद और ज़ायोनिज़्म के प्रति विरोध को इस्लामी क्रांति के मूल स्वभाव का अभिन्न हिस्सा मानते रहे हैं और आज भी मानते हैं।

पिछले एक वर्ष की घटनाओं—12-दिवसीय युद्ध से लेकर “रमज़ान युद्ध” तक—यद्यपि शहीद सुप्रीम लीडर, सैन्य कमांडरों और निर्दोष नागरिकों की शहादत जैसी भारी क्षति और पीड़ा लेकर आईं, लेकिन उन्होंने अपराधियों के साथ ऐतिहासिक हिसाब चुकता करने का एक बड़ा अवसर भी प्रदान किया। सशस्त्र बलों ने जनता के समर्थन और ईश्वरीय कृपा से उनके साथ वही किया जिसके वे पात्र थे।

हमारी सैन्य क्षमता, रक्षा शक्ति तथा मिसाइल, नौसैनिक, ड्रोन और वायु रक्षा क्षमताएँ पहले से कहीं अधिक सशक्त हो चुकी हैं। सर्वोच्च सेनापति आयतुल्लाह सैय्यद मुजतबा हुसैनी ख़ामेनेई के आदेशों के तहत इन क्षमताओं को और उन्नत किया गया है। राष्ट्र के बेटे, जो सशस्त्र बलों में कार्यरत हैं, ट्रिगर पर उंगली रखे दुश्मन के हृदय पर प्रहार करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

यरुशलम (कुद्स) की मुक्ति का पवित्र लक्ष्य और शहीद इमाम के रक्त का प्रतिशोध कभी नहीं भुलाया जाएगा। हम दुश्मन की ओर से होने वाली सबसे छोटी गलती या आक्रामक कार्रवाई की प्रतीक्षा कर रहे हैं, ताकि उसे ऐसा सबक सिखाया जाए जिसे वह कभी न भूल सके और जो उसके लिए निर्णायक सिद्ध हो।

Exit mobile version