Site icon ISCPress

अमेरिका ने ट्रंप को ईरान की धमकी के कारण भोजन वाले ट्रक में छिपाने की घटना से जुड़ी नई जानकारियां प्रकाशित की

अमेरिका ने ट्रंप को ईरान की धमकी के कारण भोजन वाले ट्रक में छिपाने की घटना से जुड़ी नई जानकारियां प्रकाशित की

अमेरिकी मीडिया ने गुरुवार तड़के अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अंकारा हवाई अड्डे पर विमान बदलने और उन्हें भोजन ले जाने वाले एक ट्रक में छिपाए जाने की घटना से जुड़ी नई जानकारियां प्रकाशित की हैं।

अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दावा किया है कि एक ईरानी समूह द्वारा तुर्की में गुप्त रूप से घुसपैठ किए जाने और अपने साथ कंधे से दागी जाने वाली मिसाइलें लाने की जानकारी मिलने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपना विमान बदलने के लिए मजबूर होना पड़ा।

अमेरिकी समाचार नेटवर्क एबीसी न्यूज़ ने एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी के हवाले से बताया कि ट्रंप को विमान बदलने के लिए मजबूर करने वाला खतरा ईरानी समूह की तुर्की में गुप्त घुसपैठ और उसके पास मौजूद कंधे से दागी जाने वाली मिसाइलें थीं।

नाम न बताने की शर्त पर इस अधिकारी ने कहा कि अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों को आशंका थी कि ईरानी लोगों के पास अंकारा में ट्रंप की आवाजाही और उनके संभावित मार्गों से जुड़ी जानकारी मौजूद थी।

अधिकारी के अनुसार, पुराने एयर फोर्स वन विमान में मौजूद केवल कुछ चुनिंदा लोगों को ही राष्ट्रपति के विमान को गुप्त रूप से बदलने की योजना की जानकारी थी।

एबीसी न्यूज़ ने अपने सूत्रों के हवाले से बताया कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट उस विमान में मौजूद थे, जिसका इस्तेमाल ट्रंप के वास्तविक विमान के रूप में भ्रम पैदा करने के लिए किया गया था। वहीं अमेरिकी युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ उस छोटे निजी जेट में मौजूद थे, जिसमें ट्रंप को स्थानांतरित किया गया था।

रिपोर्ट के अनुसार, इस योजना को गुप्त रखने और किसी को शक न होने देने के लिए एफ-35 लड़ाकू विमानों ने दोनों अमेरिकी विमानों को सुरक्षा प्रदान की।

जिस एयर फोर्स वन विमान में पत्रकारों को ट्रंप के मौजूद होने का अनुमान था, उसमें सवार पत्रकारों को भी निर्देश दिया गया था कि वे पूरी उड़ान के दौरान विमान की खिड़कियां बंद रखें। उन्हें बताया गया कि यह आदेश सीक्रेट सर्विस की ओर से दिया गया है। इस विमान का रडार ट्रांसमीटर भी बंद कर दिया गया था।

इसी बीच, वॉशिंगटन पोस्ट ने भी गुरुवार तड़के दावा किया कि ट्रंप के खिलाफ कथित ईरानी खतरे से जुड़ी खुफिया जानकारी इस्राईल ने अमेरिका को दी थी। इस जानकारी के बाद ट्रंप के विमान को निर्धारित उड़ान से लगभग 4 से 5 घंटे पहले बदल दिया गया।

वॉशिंगटन पोस्ट ने एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से लिखा कि ईरान द्वारा ट्रंप पर संभावित हमले की योजना से संबंधित जानकारी इस्राईल द्वारा अमेरिका को उपलब्ध कराए जाने के पीछे संभवतः ट्रंप के फैसलों को प्रभावित करने का उद्देश्य भी हो सकता था।

इस घटना के बारे में पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने बुधवार रात कहा था, “यह मामला सीक्रेट सर्विस से संबंधित है। मेरा मानना है कि एक खतरा मौजूद था।”

Exit mobile version