Site icon ISCPress

हुर्मुज़ पर ईरान का बड़ा बयान, स्पीकर क़ालीबाफ़ ने बताया तेहरान का अधिकार 

ईरान के शहीद नेता आयतुल्लाह सय्यद अली खामेनेई के अंतिम सरकार में भाग लेने के लिए दुनिया भर के प्रतिनिधि दल तेहरान पहुंचे हुए हैं । इराक़ की संसद के अध्यक्ष हैबत अल-हलबूसी भी एक प्रतिनिधि मंडल के साथ ईरान दौरे पर हैं। उन्होंने आज ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाक़िर क़ालिबाफ़ से मुलाकात की।

इस बैठक में क़ालिबाफ़ ने कहा कि अमेरिका और इस्राईल की कार्रवाई से पूरे क्षेत्र के देशों को नुकसान हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ईरान का रुख़ क्षेत्र में शांति और स्थिरता लाने में मदद करेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि ईरान और इराक़ ने हमेशा मुश्किल समय में एक-दूसरे का साथ दिया है और दोनों देशों के रिश्तों में भाईचारा है।

क़ालिबाफ़ ने कहा कि हुर्मुज़ स्ट्रेट के प्रबंधन को लेकर हाल की अमेरिका के साथ हुई बातचीत के बाद अहम मुद्दों पर सहमति बनी है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार हुर्मुज़ का प्रबंधन केवल ईरान और ओमान को मिलकर करना चाहिए। साथ ही, इस मामले में खाड़ी क्षेत्र के अन्य तटीय देशों, जिनमें इराक़ भी शामिल है, की राय भी ली जाएगी।

Exit mobile version