Site icon ISCPress

शहीद आयतुल्लाह अली खामेनेई को विदाई देने उमड़ा हुजूम, कालीबाफ़ की अहम अपील

तेहरान: ईरान में पूर्व सर्वोच्च नेता शहीद आयतुल्लाह अली खामेनेई के अंतिम संस्कार को लेकर दुनिया भर के प्रतिनिधि आए हुए हैं। वहीं ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकिर क़ालिबाफ ने देशवासियों से अंतिम संस्कार और श्रद्धांजलि समारोह में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील करते हुए इस समारोह को राष्ट्रीय एकता और एकजुटता का प्रतीक बताया।

प्रेस टीवी के अनुसार, क़ालिबाफ ने जनता के नाम अपने संदेश में कहा कि देश को इस कठिन समय में एकजुट होकर अपनी एकता का प्रदर्शन करना चाहिए।

उन्होंने शहीद खामेनेई की हत्या को लेकर प्रतिशोध लेने की भी बात कही और कहा कि ईरानी जनता दुश्मन की”आक्रामकता” के सामने चुप नहीं रह सकती।

ईरानी अधिकारियों के मुताबिक, सार्वजनिक अंतिम संस्कार समारोह शनिवार सुबह स्थानीय समयानुसार छह बजे तेहरान के इमाम खुमैनी मुसल्ला शुरू होगा। इस दौरान देशभर से करोड़ों लोगों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।

शहीद आयतुल्लाह अली खामेनेई को 9 जुलाई को मशहद स्थित इमाम रज़ा के रोज़े में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, 28 फरवरी को अमेरिका-इस्राईल और ईरान के बीच युद्ध के पहले दिन उनकी शहादत हुई थी।

Exit mobile version