Site icon ISCPress

ईरान की चेतावनी, हमारी संपत्तियों का इस्तेमाल करने वाले हुर्मुज़ से नहीं गुज़र पाएंगे

तेहरान: ईरान के केंद्रीय ख़ातमुल अंबिया मुख्यालय के प्रवक्ता ने चेतावनी दी है कि यदि कोई देश या कंपनी ईरान की ब्लॉक की गई संपत्तियों से कोई राशि प्राप्त करती है, तो उसके जहाज़ों को हुर्मुज़ जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

ईरानी समाचार एजेंसी मेहर के अनुसार, ख़ातमुल-अंबिया मुख्यालय ने एक बयान जारी कर कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति ने हाल ही में कहा है कि ईरान के खिलाफ युद्ध के दौरान क्षतिग्रस्त हुए जहाज़ों के नुकसान की भरपाई ईरान की विदेशों में ब्लॉक की गई संपत्तियों से की जाएगी।

बयान में कहा गया है कि ईरान इस प्रस्ताव को गैरकानूनी मानता है और इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। ईरान ने चेतावनी दी कि जो भी देश या कंपनी इस प्रस्ताव को स्वीकार करेगी और ईरान की ब्लॉक की गई संपत्तियों का उपयोग करेगी, उसके जहाज़ों को हुर्मुज़ जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

ईरानी सैन्य मुख्यालय ने कहा कि यदि ऐसा कोई कदम उठाया जाता है, तो ईरान के सशस्त्र बल संबंधित देशों और कंपनियों के जहाज़ों के खिलाफ यह प्रतिबंध लागू करेंगे।

Exit mobile version