काल बनेंगे अमेरिका के उप विदेश मंत्री, इस्राईल में चिंता

इस्राईल की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्धता जताने वाली बाइडन सरकार की नीतियां उसके दावों के विपरीत नज़र आ रही है। एक इस्राईली समाचार पत्र ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बाइडन की नीतियों को लेकर चेतावनी दी है।
इस्राईल टुडे ने कहा कि जिस समय इस्राईल गर्दन तक गहरी दलदल में धंस चुका है उसका राजनैतिक आसमान भी गहरे अँधेरे में डूबा हुआ है।

इन सब से अलग आज कल अमेरिकी सीनेट में काल को उप विदेश मंत्री के पद पर नियुक्त जाने को लेकर संग्राम मचा हुआ है। जो अपने जिओनिस्ट विरोधी रुख को लेकर पहचाने जाते हैं।

काल का मानना है कि 1981 में इराक के परमाणु रिएक्टर पर हमला एक भारी भूल थी। उन्होंने 2012 में भरपूर प्रयास किया कि क़ुद्स को इस्राईल की राजधानी के रूप में मान्यता देने को डेमोक्रेट पार्टी के प्रोग्राम से हटा दिया जाए।

वह ईरान के साथ हुए परमाणु समझौते की रूप रेखा तैयार करने वालों में से एक थे। जो 2016 में बराक ओबामा के राष्ट्रपति काल में ईरान और विश्व शक्तियों के बीच हुआ था।

काल ही ने इस्राईल के खिलाफ 2334 प्रस्ताव को स्वीकार करने के लिए दुनिया भर के देशों को आमंत्रित किया।
इस इस्राईली समाचार पत्र ने कहा कि काल के इस अतीत के बावजूद बाइडन उन्हें उप विदेश मंत्री के पद पर नियुक्त करने के लिए आतुर हैं।

हालाँकि अभी क्लियर नहीं है कि काल इस पद पर नियुक्त हो पाएंगे या नहीं क्योंकि खुद बाइडन की पार्टी में ही ऐसे लोग हैं जो काल के इस पद पर आने के विरोधी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles